{"_id":"6121456b8ebc3e79db62bc1d","slug":"rain-in-bilaspur-bilaspur-news-sml3811770136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में जमकर बरसे मेघ, सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में जमकर बरसे मेघ, सड़कें बनीं तालाब
विज्ञापन
शाहतलाई में बारिश के दौरान तिरपाल ओढ़कर मंदिर जाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। जिले में शनिवार सुबह जमकर मेघ बरसे, इससे सड़कें तालाब बन गईं।
मांडवा पुल की पहाड़ी से मलबा गिरने से झंडूता-भड़ोली कला- शाहतलाई मार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध रहा। वाहनों की आवाजाही बंद होने से बैंक भर्ती की परीक्षा देने से कई अभ्यर्थी वंचित रहे गए।
झंडूता क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार सुबह करीब चार घंटे तक भारी बारिश हुई। मांडवा पुल की पहाड़ी से मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने स्थानीय विधायक जेआर कटवाल को समस्या से अवगत करवाया। बता दें कि झंडूता से भड़ोली कलां सड़क की अपग्रेडेशन का कार्य चला हुआ है। बारिश के कारण बलघाड़ स्कूल के पास सड़क पर दलदल होने से कई वाहन फंस गए। शाहतलाई, घरान, गंगलोह, मलरांव, जड्डू, भड़ोली कलां, कलोल, मरोतन सहित कई स्थानों से युवा बसों में सवार होकर बिलासपुर में बैंक भर्ती की परीक्षा देने जा रहे थे। कई युवा समय पर परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाए। इससे वे परीक्षा देने से वंचित रह गए।
वाहन चालकों युवराज डटवालिया, सुनील कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, शिव कुमार, रवि कुमार, पवन कुमार सहित अन्यों ने बताया कि बलघाड़ स्कूल के पास सड़क पर दलदल होने से वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग झंडूता के मंडलीय अभियंता दीपक सुरेहली के अनुसार झंडूता-भड़ोली कलां सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य चला हुआ है। बारिश से सड़क पर दलदल हो गया था। जेसीबी मशीन से मलबा हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कर दिया है।