Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students at Kathla School drew much applause with their cultural performances.

Bilaspur News: काथला स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने खूब तालियां बटोरी

Sat, 28 Nov 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students at Kathla School drew much applause with their cultural performances.
काथला स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। स
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यअतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काथला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व बीडीसी सदस्य रंगीराम ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला रेडक्रॉस सोसायटी बिलासपुर के सदस्य विद्यासागर ठाकुर और अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि रंगीराम ठाकुर ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें दीपक, कार्तिक, भारत, कल्पना, दिग्विजय, प्रियंका, शिवम, पूजा, आरती, तमन्ना, मनन, रोहित, सुमित, मुस्कान, शगुन, राहुल, कृष्ण, गुरमीत, कनिका और अंजलि सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य संजू संख्यान ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय की पहचान उसके भवन से नहीं, बल्कि वहां कार्यरत शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल, गुरमीत सिंह, नरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, संजीव कुमार बंसल, प्रदीप कुमार, ज्योति, कमलेश कुमारी, मदन गोपाल, राजेश कुमार, मदन लाल, अधीक्षक ग्रेड-दो संजीव कुमार ठाकुर, एचटी कथला विपुला चंदेल, जेबीटी सुदेश कुमारी, सुमन ठाकुर, एचटी पंगा चमन लाल और जेबीटी संतोष कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed