फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Putting up posters on government buildings is strictly prohibited.

Bilaspur News: सरकारी भवनों पर पोस्टर लगाने पर सख्त मनाही

Thu, 21 May 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Putting up posters on government buildings is strictly prohibited.
चुनावी खर्च सीईआरएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल प्रशासन ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पद के उम्मीदवारों के लिए चुनावी अनुशासन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उपमंडलीय अधिकारी अर्शिया शर्मा ने सभी उम्मीदवारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनावी खर्च का पूरा ब्योरा सीईआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा एक लाख रुपये तय की गई है। प्रचार-सामग्री, पोस्टर, बैनर, वाहन, विज्ञापन सहित सभी खर्चों की विस्तृत जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। चुनाव समाप्त होने के बाद भी यह पोर्टल 30 दिन तक सक्रिय रहेगा। प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों से संपर्क किया था। बैठक में शामिल न होने वाले उम्मीदवारों को एसएमएस, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से आवश्यक जानकारी भेजी जा रही है। सीईआरएस पोर्टल चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है। अर्शिया शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कई स्थानों से शिकायतें मिल रही हैं कि सरकारी भवनों, पैरापिटों और पेड़ों पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह पूरी तरह से प्रतिबंधित है। जिन उम्मीदवारों या उनके समर्थकों ने ऐसे पोस्टर लगाए हैं, उन्हें तुरंत हटा लेना चाहिए। अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का संचालन केवल सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही अनुमत होगा। इस समय सीमा के बाहर प्रचार वाहन नहीं चलाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed