फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bairhan sports ground remains incomplete even after a decade and a half.

Bilaspur News: डेढ़ दशक बाद भी तैयार नहीं हो सका बैहरन खेल मैदान

Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bairhan sports ground remains incomplete even after a decade and a half.
शिवांग गौतम
घोषणाओं और जमीन समतलीकरण के बाद अटका निर्माण, खेल प्रतिभाओं को नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन


सुभाष कपिल
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए पर्याप्त खेल मैदान नहीं होने से हजारों युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में खेल मैदानों के निर्माण को लेकर कई बार घोषणाएं हुईं और प्रक्रिया भी शुरू हुई, लेकिन वर्षों बाद भी मैदान तैयार नहीं हो सके। इससे युवा खिलाड़ियों में रोष है। उपमंडल मुख्यालय झंडूता के समीप बैहरन में करीब डेढ़ दशक पहले खेल मैदान के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। तत्कालीन मंत्री रामलाल ठाकुर ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान बैहरन में खेल मैदान बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए धन का प्रावधान भी किया गया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन कुछ समय बाद बंद हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब सात वर्ष पहले लोक निर्माण विभाग ने खेल मैदान के लिए चिह्नित भूमि को समतल किया था। इसके बाद निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया। लोगों का कहना है कि मैदान के लिए धन उपलब्ध होने के बावजूद काम पूरा नहीं किया गया। जमीन समतल करने पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में चला गया। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी झंडूता के बरनोट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में बेहतर खेल मैदान बनाने की घोषणा की थी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह घोषणा भी अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। लोगों का कहना है कि बैहरन में मैदान के लिए भूमि समतल करने के दौरान आसपास की निजी भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। यदि मैदान का निर्माण पूरा हो जाता है तो क्षेत्र के युवाओं को क्रिकेट, फुटबॉल समेत अन्य खेलों के अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए सुविधा मिल सकती है। खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मैदान का निर्माण जल्द पूरा करवाने की मांग उठाई है। संवाद
क्या कहते हैं युवा
शिवांग गौतम ने कहा कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उचित मैदान नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर जाना पड़ता है। बैहरन में मैदान का निर्माण जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

निशांत गोरा ने कहा कि वर्षों से खेल मैदान बनने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। जमीन समतल होने के बाद लोगों को लगा था कि जल्द मैदान तैयार होगा, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। सरकार को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिराग गौतम ने कहा कि झंडूता क्षेत्र में क्रिकेट और अन्य खेलों में युवाओं की रुचि है। यदि बैहरन में मैदान तैयार होता है तो खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
सौरभ शर्मा ने कहा कि खेल मैदान को लेकर लंबे समय से घोषणाएं और प्रयास होते रहे हैं, लेकिन अभी तक युवाओं को इसका लाभ नहीं मिला। सरकार और विभाग को निर्माण कार्य जल्द शुरू कर मैदान को खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध करवाना चाहिए।

गौरव शर्मा ने कहा कि झंडूता में खेल मैदान की सुविधा नहीं होने से स्थानीय युवाओं को अभ्यास के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता है। बैहरन में लंबे समय से प्रस्तावित खेल मैदान का निर्माण जल्द पूरा होना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अभ्यास की सुविधा मिल सके।

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

शिवांग गौतम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed