फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Production of cabbage seeds begins in Chhakoh village

Bilaspur News: छकोह गांव में गोभी के बीज का उत्पादन शुरू

Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Production of cabbage seeds begins in Chhakoh village
छकोह गांव में  गोभी के बीज  फसल। स्रोत डीपीआरओ
बीज उत्पादन से क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान
विज्ञापन


18 बीघा पर किसान कर रहे खेती



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। छकोह गांव में पहली बार गोभी के बीज का उत्पादन शुरू किया गया है। यह पहल भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विभाग और जाइका के संयुक्त प्रयासों से की गई है। इस परियोजना से क्षेत्र के किसानों के लिए नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।
परियोजना के अंतर्गत लगभग 18 बीघा भूमि में किसानों की ओर से गोभी की बीज फसल लगाई गई है। साथ ही किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से जाइका के कृषि विशेषज्ञ समय-समय पर खेतों का निरीक्षण कर रहे हैं और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। बीपीएम जाइका पवन कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार कीटनाशक, पेस्टिसाइड और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

किसानों ने इस पहल के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, कृषि विभाग और जाइका का आभार व्यक्त किया है। किसानों का कहना है कि इस प्रयास से आने वाले समय में उनकी आय में वृद्धि होगी और क्षेत्र को बीज उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed