फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prisoners at Jabli Jail informed about ways to prevent stress and depression.

Bilaspur News: जबली जेल में कैदियों को बताए तनाव और अवसाद से बचाव के उपाय

Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Prisoners at Jabli Jail informed about ways to prevent stress and depression.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जबली जेल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कैदी और अन्य। स्रोत: स्
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर टेली-मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 की भी दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जबली ओपन एयर जेल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 250 कैदियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, उनके लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल ने कैदियों को मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद के लक्षण पहचानने के साथ समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व पर भी चर्चा की गई। गोपाल कौशल ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य का व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। जिस तरह शारीरिक बीमारी होने पर उपचार जरूरी है, उसी तरह मानसिक परेशानी होने पर भी उचित परामर्श और सहायता लेनी चाहिए। मानसिक समस्याओं को छिपाने या हल्के में लेने के बजाय समय रहते उनके समाधान के लिए कदम उठाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कैदियों को राष्ट्रीय टेली-मानस हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 14416 की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद या अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोग इस नंबर पर संपर्क कर निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय समय पर मदद लेने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल उप-अधीक्षक एनआर भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और परेशानी होने पर उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर जेल चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा और सहायक अधीक्षक निशांत कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed