फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Priority given to development works, Rs 11.90 crore will be spent

Bilaspur News: विकास कार्यों को तरजीह, खर्च होंगे 11.90 करोड़ रुपये

Sat, 19 Jul 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Priority given to development works, Rs 11.90 crore will be spent
नगर परिषद बिलासपुर के वार्षिक बजट की बैठक में मौजूद अधिकारी और पदाधिकारी। स्रोत: नगर परिषद
नगर परिषद बिलासपुर का 23.63 करोड़ का बजट पारित, पार्कों-पार्किंग पर खर्च होंगे 55 लाख
विज्ञापन

पिछले वित्त वर्ष से 8 करोड़ ज्यादा, विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन पर रहेगा फोकस
हाउस टैक्स से 79 लाख, वित्त आयोग से 6.10 करोड़ की होगी आमद, हर वार्ड में होंगे कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर का वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट परिषद अध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस बार नगर परिषद ने 23.63 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है, जो बीते वर्ष के 15.27 करोड़ रुपये के मुकाबले लगभग 8 करोड़ रुपये अधिक है। नप के 11 वार्ड के विकास कार्यों के लिए सबसे ज्यादा बजट का प्रावधान किया गया है।

बैठक में उपाध्यक्ष सोनिया सहित पार्षद नीतू मिश्रा, संतोष जोशी, नरेश देवी, मनोज कुमार, नवीन कुमार, अजय कुमार, ज्योति और मनोनीत सदस्य श्याम लाल पंवर, मुनीष शर्मा व साजिद खान ने हिस्सा लिया। नगर परिषद के सभी वार्डों में विकास कार्यों के लिए 11.90 करोड़ रुपये, कर्मचारियों के वेतन पर 6.81 करोड़ रुपये, पेंशन मद में 1.70 करोड़, सैनिटेशन और गारबेज कलेक्शन के लिए 1.45 करोड़, पार्कों और पार्किंग के रखरखाव पर 55 लाख, स्ट्रीट लाइट और बिजली मरम्मत आदि पर 62 लाख तथा वाहन मरम्मत और नई गाड़ियों के लिए 30 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में आय के प्रमुख स्रोतों में 15वें वित्त आयोग से 3 करोड़, 6ठे वित्त आयोग से 3.10 करोड़, उपायुक्त ग्रांट से 1 करोड़, हाउस टैक्स से 79 लाख, रोड ग्रांट से 1.5 करोड़, दुकानों के किराये से 25 लाख, विज्ञापन से 5 लाख, तहबाजारी से 12 लाख, ब्याज और निवेश से 20 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा टेंडर फीस, ग्राउंड रेंट, डोर-टू-डोर कलेक्शन और रैन बसेरा जैसी मदों से भी राजस्व प्राप्त होगा। बैठक में कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी, अधीक्षक सुभाष ठाकुर, सहायक अभियंता अजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंता मोहित शर्मा व कार्यालय सहायक वासुदेव शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed