फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Prime Minister is making baseless allegations against Congress in every rally: Ramlal

प्रधानमंत्री हर रैली में कांग्रेस पर लगा रहे निराधार आरोप : रामलाल

Sun, 25 Feb 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister is making baseless allegations against Congress in every rally: Ramlal
- बोले, जनविरोधी नीतियों का विरोध करना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री हर रैली में कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी को उन्हें गालियां देने के सिवा और कोई काम नहीं रह गया है। यह बात निराधार और सच्चाई से कोसों दूर है।

रामलाल ठाकुर ने कहा कि वास्तव में कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता प्रधानमंत्री को गालियां नहीं दे रहा है। यदि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत व जनविरोधी नीतियों का विरोध करने को प्रधानमंत्री गालियां मानते हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि जनविरोधी नीतियों का विरोध करना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। वास्तविकता तो यह है कि जिस प्रकार की नकारात्मक आलोचना सरकारी धन के व्यय से आयोजित रैलियों में प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी और कथित परिवार के नाम पर कर रहे हैं, वह किसी भी रूप में गालियों से कम नहीं है। क्योंकि उनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री का भी इसमें कोई दोष नहीं है, क्योंकि उनके जैसे विशाल सत्ता को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्ति की मानसिक स्थिति कभी भिन्न नहीं हो सकती। भाजपा, केंद्र सरकार और कुछ हालातों ने इतनी शक्तियां प्रधानमंत्री के हाथ में दे दी हैं कि वह अपने आपको लोकतंत्रीय परंपराओं को भूलने, विरोध करने और एकतंत्रात्मक सत्ता स्थापित करने को विवश हो रहे हैं। रामलाल ठाकुर ने कहा कि इसीलिए तो विरोधी पक्ष का एक होकर ऐसी प्रवृत्तियों का विरोध करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed