{"_id":"67efc391d925317a5705f92e","slug":"praveen-won-the-wrestling-final-in-chhat-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-134789-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: प्रवीण ने जीता छत पंचायत में दंगल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: प्रवीण ने जीता छत पंचायत में दंगल का फाइनल
Fri, 04 Apr 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के छत में आयाजित दंगल के विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि। संवाद
-दंगल में प्रदेश और बाहरी राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम
-विजेता को 71 हजार के साथ गुर्ज देकर समिति ने किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं की छत पंचायत में आयोजित विशाल दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, जम्मू सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। दंगल के शुभारंभ अवसर पर ठेकेदार एवं पूर्व बीजेपी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन के लिए 21,000 रुपये की राशि प्रदान की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक लाल सिंह रहे, जिन्होंने दंगल कमेटी को 21,000 रुपये की सहयोग राशि दी। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें से कुछ सीधे मुकाबले भी थे। सीधे मुकाबले में सोनू घुमारवीं, सौरभ नयना देवी के बीच हुए। सीधी कुश्ती में देव रोहतक, मोनू दिल्ली, हरदीप झज्जर, जयदेव रोहतक, रिंकू हाजीपुर, प्रवीण पहलवान और विकास चंडीगढ़ के बी मुकाबले हुए। विशेष रूप से विन्या बीन जम्मू और प्रवीण पहलवान कोहली, हरियाणा के बीच हुए सीधी कुश्ती मुकाबले में प्रवीण ने विजय हासिल की। विजेता को 71,000 रुपये और गर्ज प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता को 61,000 रुपये की इनामी राशि दी गई। छोटी माली प्रतियोगिता में शानवीर कोहली हरियाणा और राहुल राखी दिल्ली के बीच हुए मुकाबले में शानवीर ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर दंगल कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य राजीव जमवाल, विशाल ठाकुर, सुभाष ठाकुर, हरिंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।