{"_id":"5e418a078ebc3ee5a05cbf78","slug":"political-bilaspur-news-sml323915414","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच के मिल रहे हैं वांछित सुखद परिणाम : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच के मिल रहे हैं वांछित सुखद परिणाम : गर्ग
विज्ञापन
बिलासपुर में जनमंच प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक राजेंद्र गर्ग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद कायम करने के उद्देश्य से जनमंच कार्यक्रम का आरंभ किया गया। जनमंच कार्यक्रम से न केवल आमजन के हित के लिए आरंभ जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का समय पर कार्यान्वयन सुनिश्चित हो रहा है अपितु इसके माध्यम से वांछित सुखद परिणाम भी मिल रहे हैं।
घुमारवीं विधानसभा विधायक राजेंद्र गर्ग ने विधानसभा क्षेत्र के पुलिस स्टेशन भराड़ी में आयोजित होने वाले 20वें जनमंच कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग के जनमंच प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत कहा कि जनमंच कार्यक्रम जनता की समस्याओं के समाधान में पारदर्शी एवं सार्थक कदम है।
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को सुबह 10 बजे घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 6 पंचायतों के लिए पुलिस स्टेशन भराड़ी के प्रांगण में होने वाले जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास पंचायती राज, मत्स्य व पशु पालन मंत्री विरेंद्र कंवर करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनमंच कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें ताकि लोगों की समस्याओं का निपटारा मौके पर ही सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
.