{"_id":"5f1dcf308ebc3e63de133d2c","slug":"police-corona-positive-bilaspur-news-sml3396765144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरामोड़ा बैरियर पर तैनात पुलिस जवान समेत पांच लोग निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरामोड़ा बैरियर पर तैनात पुलिस जवान समेत पांच लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बिलासपुर। गरामोड़ा अंतर्राज्यीय सीमा पर तैनात एक और पुलिस जवान समेत कुल पांच लोग जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं यह पुलिस जवान 24 जुलाई को पॉजिटिव पाए गए सहकर्मी के प्राथमिक संपर्क में आया था। शनिवार को जवान का कोरोना सैंपल टेस्ट के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया था। जिसकी रविवार को सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस जवान को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर चांदपुर शिफ्ट किया गया है।
सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शुक्रवार को गरामोड़ा बैरियर पर ड्यूटी देने वाले पुलिस के एक जवान की रेंडम कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद स्वारघाट थाना को सील कर दिया गया और वहां ड्यूटी देने वाले 115 पुलिस जवानों को आईसोलेट कर उनके कोरोना सैंपल टेस्ट के लिए आईजीएमसी भेजे गए थे। जिनमें से एक 34 वर्षीय पुलिस के जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि जवान बस्सी बटालियन में तैनात है। कोरोना काल में पहले आए संक्रमित के साथ गरामोड़ा बैरियर पर तैनात था। संक्रमित के प्राथमिक संपर्क में आने से उक्त जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बताया कि संक्रमित को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर चांदपुर शिफ्ट किया गया है। वहीं, जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 73 पहुंच गया है।