{"_id":"5d2c7dc38ebc3e6ce70a90b7","slug":"police-bilaspur-news-sml3004770198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी साक्षी वर्मा ने संभाला बिलासपुर में कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी साक्षी वर्मा ने संभाला बिलासपुर में कार्यभार
विज्ञापन
सक्षी वर्मा
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी साक्षी वर्मा ने बिलासपुर में एसपी का कार्यभार संभाला लिया है। साक्षी वर्मा इससे पहले किन्नौर में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे रही थीं। साक्षी वर्मा ने पद संभालने के बाद ‘अमर उजाला’ को बताया कि महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करवाना और साइबर क्राइम पर शिकंजा कसना उनकी प्राथमिकता होगी। साइबर क्राइम से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की लत लगातार बढ़ रही है। नशे के कारोबारियों पर शिकंजा सका जाएगा जिसके लिए वह आम लोगों का भी सहयोग चाहेंगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों के बारे में कोई भी उन्हें सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सख्ती से करवाया जाएगा। नशे में वाहन चलाने और बिना हेलमेट स्कूटर मोटरसाइकल चलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं सोमवार को एसपी साक्षी वर्मा से मिलने वालों का उनके कार्यालय में तांता लगा रहा।
.....
हंसमुख और मिलनसार थे अशोक कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। एसएसपी अशोक शर्मा ने अपने कार्यकाल में दौरान बिलासपुर में लोगों के दिलों में जगह बनाई जहां उनका मिलनसार व्यवहार और हंसमुख चेहरा हमेशा लोगों को याद रहेगा। अशोक कुमार ने जहां अपने कार्यकाल के दौरान बिलासपुर में पुलिस विभाग को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का कार्य किया। वहीं पुलिस स्टाफ के लिए भी कई बेहतर कदम उठाए। सालों से अधूरे पड़े पुलिस लाइन के विकास कार्य शुरू करवाए। अशोक कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान सब से अधिक नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसा। सीमांत क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके अलावा अशोक कुमार हमेशा लोगों के लिए उपलब्ध रहे। यही नहीं अपने कार्यकाल में अशोक कुमार ने कई ब्लाइंड केस भी सुलझाए।
विज्ञापन
---