फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Physical teachers informed about latest rules of sports

Bilaspur News: शारीरिक शिक्षकों को खेलों के नवीनतम नियमों की दी जानकारी

Sat, 09 Sep 2023 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
Physical teachers informed about latest rules of sports
- कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला में जिले के शारीरिक शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का शनिवार को समापन हो गया। कोर्स का आयोजन जिला बिलासपुर स्कूली क्रीड़ा संगठन की ओर से किया गया। इसमें डीपीई और पीईटी को विभिन्न खेलों में हुए नियमों के बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। शिविर के समापन पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


इस रिफ्रेशर कोर्स में कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, खो-खो, फुटबॉल, चेस आदि खेलों के नियमों में हुए बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। एडीपीईओ राजकुमार राणा ने बताया कि यह पहला मौका है कि शिविर में जिले के अंदर काफी संख्या में डीपीई, पीईटी, स्पोर्ट्स कोटे से लगकर सरकारी सेवा में आए प्रवक्ता और टीजीटी ने भाग लिया। शिविर में उत्कृष्ट रिसोर्स पर्सन ने डिजिटल स्क्रीन पर अपने-अपने खेल को स्टील शॉट्स और वीडियो सहित दिखाकर शिक्षकों की आशंका को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्या प्रिया पोसवाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए इंतजामों की भी प्रशंसा की। राजकुमार राणा ने बीडी शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बीडी शर्मा ने कहा कि इस कोर्स का जहां शिक्षकों को फायदा मिलेगा। वहीं, खिलाड़ियों को खेलों में हुए बदलावों की जानकारी के चलते उनके प्रदर्शन में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि हर साल प्रतियोगिताओं से पूर्व इस प्रकार के रिफ्रेशर कोर्स अवश्य लगने चाहिए, ताकि समय-समय पर खेलों में होने वाले बदलाव की जानकारी शारीरिक शिक्षको को मिले। इस अवसर पर वरिष्ठ डीपीई पवन कुमार, भारत भूषण, प्रवक्ता स्नेह लता, जगदीश कुमार, प्राथमिक डीपीईओ बग्गा राम, प्रेम भुट्टो, अनिल कुमार, संजय कुमार, वीरेंद्र शर्मा, विकास पुंडीर, चमन लाल, प्रवेश राणा, कामना शर्मा, ज्योत्सना शर्मा सहित 160 शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed