{"_id":"6ab96c44199fe70d6a0195d7","slug":"pharmacist-of-the-year-award-for-five-pharmacy-officials-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168687-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पांच फार्मेसी अधिकारियों को फार्मासिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पांच फार्मेसी अधिकारियों को फार्मासिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आयोजित विश्व फार्मासिस्ट दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले फार्मा
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित, एएमआर रोकने पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश हॉस्पिटल फार्मेसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की बिलासपुर इकाई की ओर से रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल के सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 मनाया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सीएमओ बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा मुख्यातिथि रहे। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना रहा।
समारोह में रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने दवाओं के तर्कसंगत और सुरक्षित इस्तेमाल, एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण प्रयोग और एएमआर को रोकने में फार्मासिस्टों की भूमिका पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे चुके सेवानिवृत्त फार्मेसी अधिकारियों और मुख्य फार्मेसी अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहली बार उत्कृष्ट सेवाओं और कार्य निष्पादन के लिए बेस्ट परफॉर्मर फार्मेसी ऑफिसर ऑफ द ईयर अवार्ड-2026 प्रदान किए गए। श्री नयना देवी जी ब्लॉक से श्याम कौशल, झंडूता से नरेश जसवाल, घुमारवीं से संजीव शर्मा, मार्कंडेय ब्लॉक से रवि कांत मराठा और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से रिशाल ठाकुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नड्डा ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सीएमओ के समक्ष जिला में बाह्य रोगी विभाग में मरीजों की संख्या के आधार पर फार्मेसी ऑफिसर के अतिरिक्त पद सृजित करने की मांग रखी।
विज्ञापन
समारोह के अंत में अतिथियों, सेवानिवृत्त फार्मेसी अधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान मार्कंडेय ब्लॉक के बीएमओ डॉ. सुरेंद्र बाबा, क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेंद्र शर्मा, घुमारवीं के ड्रग्स इंस्पेक्टर दिनेश गौतम, बिलासपुर की ड्रग्स इंस्पेक्टर अंजना देवी सहित केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ की ओर से अतिथियों और सदस्यों को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।