फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PET scan will start in AIIMS Bilaspur from the first week of March.

इंतजार खत्म : एम्स बिलासपुर में अगले सप्ताह से पेट स्कैन

Thu, 27 Feb 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 27 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
PET scan will start in AIIMS Bilaspur from the first week of March.
कैंसर के मरीजों को नहीं करना पड़ेगा पीजीआई और बाहरी राज्यों का रुख
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा 2 मार्च को एम्स दौरे के दौरान करेंगे शुभारंभ
सरोज पाठक
बिलासपुर। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में कैंसर मरीजों के लिए पेट स्कैन (पोजीट्राॅन एमिशन टोमोग्राफी) की सुविधा मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 2 मार्च को एम्स दौरे के दौरान इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ करेंगे। हालांकि, अभी जेपी नड्डा का बिलासपुर दौरा संभावित है। अभी इसकी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अब तक प्रदेश के कैंसर मरीजों को पेट स्कैन के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई जाना पड़ता था। वहां इस जांच के लिए करीब 8,500 रुपये खर्च करने पड़ते थे और जरूरी इंजेक्शन भी मरीजों को अलग से खरीदने होते थे। वहीं, निजी अस्पतालों में इस स्कैन के लिए 10 से 25 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। एम्स में यह सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध होगी, जिससे आम जनता को आर्थिक राहत मिलेगी। पेट स्कैन एक उन्नत मेडिकल इमेजिंग तकनीक है, जो कैंसर की पहचान करने के साथ-साथ उसके बायोलॉजिकल कारणों को समझने में मदद करती है। यह एमआरआई की तुलना में अधिक सटीक परिणाम देती है और शरीर के किस हिस्से में ट्यूमर है, इसका स्पष्ट पता लगाती है।
विज्ञापन

पेट स्कैन सुविधा के लिए आवश्यक उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। खास बात यह है कि एम्स प्रदेश का पहला स्वास्थ्य संस्थान होगा, जो इस अत्याधुनिक तकनीक की सुविधा प्रदान करेगा। इससे प्रदेश के कैंसर मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल सकेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर मरीजों को न केवल बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें बार-बार बाहर जाने की परेशानी से भी निजात मिलेगी। प्रदेश में पहली बार सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों का समय और धन दोनों की बचत होगी। यह तकनीक शुरुआती अवस्था में कैंसर का पता लगाने में मददगार है। कैंसर के अलावा हृदय और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की जांच में भी उपयोगी है। जेपी नड्डा 2 मार्च को पैट स्कैन के अलावा और भी कई अहम सुविधाओं का शुभारंभ कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed