फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People expressed gratitude for building a road for the village

Bilaspur News: गांव के लिए सड़क निकालने को लेकर लोगों ने जताया आभार

Sat, 25 Jan 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
People expressed gratitude for building a road for the village
झंडूता के गांव जैश्री देवी में सडक़ का शुभारंभ करते कांग्रेस नेता विवेक कुमार। संवाद
-प्राथमिकता से किया जा रहा है लोगों की समस्याओं का समाधान : विवेक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसरियां के गांव जैश्री देवी में ग्रामीणों द्वारा आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने गांव के लिए सड़क निर्माण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य अतिथि विवेक कुमार का पहुंचने पर स्वागत किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। लोगों को बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य मुलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। कई गांव में लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। लेकिन सभी लोगों की इस तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैश्री देवी गांव के लोग लंबे समय से परेशानी झेल रहे थे। लेकिन अब इन लोगों को भी सुविधा मिलेगी। विवेक कुमार ने लोगों को प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। लोगों ने मुख्य अतिथि के समक्ष अन्य समस्याएं भी रखीं। उन्होंने इन सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान उप प्रधान जयचंद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूव्र सदस्य मानेंद्र सिंह चंदेल, पूर्व उप प्रधान भजन लाल, पूर्व बीडीसी ओंकार चंद, मस्तराम, तिलक राज शर्मा, सरिया राम, प्रधान रामकृष्ण, उपप्रधान बांकू राम, सतीश शर्मा, पूर्व प्रधान कोसरियां विजय कुमार, कांग्रेस कमेटी सदस्य सोमनाथ, वार्ड मेंबर सुखराम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed