फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are risking their lives to take a dip in the Seer Khad.

Bilaspur News: सीर खड्ड के बीच जान जोखिम में डालकर डुबकियां लगा रहे लोग

Fri, 19 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
People are risking their lives to take a dip in the Seer Khad.
- बरसात में खड्ड में अचानक आ जाती है बाढ़
विज्ञापन

- हादसा होने के बावजूद नहीं हो रही कोई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर के साथ लगती सीर खड्ड में हर साल बरसात के दिनों में डूब कर मौतें हो जाती हैं। बावजूद इसके प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
भारी बरसात के बीच घुमारवीं शहर के पास से गुजरने वाली सीर खड्ड में बच्चे और जवान जान जोखिम में डालकर डुबकी लगा रहे हैं। क्योंकि ऊपर के इलाकों में होने वाली बारिश से इस खड्ड में अचानक तेज बहाव के साथ बाढ़ आ जाती है। इसका बिल्कुल भी अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में गहरे पानी में नहाने वाले इन लोगों के साथ कब कौन सी घटना घट जाए कोई नहीं बता सकता। हालांकि उप मंडलीय अधिकारी घुमारवीं की ओर से पुलिस प्रशासन को खड्डों के किनारों पर गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि तेज बहाव में नहा रहे इन प्रवासी मजदूरों और इनके बच्चों को किसी भी अप्रिय घटना से बचाया जा सके, लेकिन ऐसा लगता है जैसे पुलिस प्रशासन भी किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है। न तो पुलिस घटना वाले स्थानों पर गश्त कर रही है, न ही कोई अन्य ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। यही कारण है कि अभी भी कुछ बच्चे बेखौफ होकर पानी के तेज बहाव में डुबकियां लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जिस जगह पर यह लोग मौत का खेल खेल रहे हैं, वह एसडीएम कार्यालय और पुलिस थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन


कोट
मानसून की तैयारी के मद्देनजर सभी विभागों के साथ बैठक की गई थी। उसमें विभागीय अधिकारियों और पुलिस को आदेश दिए गए थे कि ऐसे स्थानों पर नजर रखें जहां पर लोग मनाही के बावजूद खड्ड में नहा रहे हैं। नगर परिषद ने कई जगह पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। पुलिस को भी गश्त लगाने के आदेश दिए गए हैं। फिर भी यदि लोग नहीं मान रहे हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव चौधरी, उपमंडल अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed