फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ex-servicemen paid tribute to martyr Abdul Hamid.

Bilaspur News: पूर्व सैनिकों ने शहीद अब्दुल हमीद को दी श्रद्धांजलि

Wed, 09 Sep 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen paid tribute to martyr Abdul Hamid.
पंजाब में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे हिमाचल के पूर्व सैनिक। स्रोत: पूर्व सैनिक
1965 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को किया नमन, बिलासपुर के 35 जवान भी हुए थे शहीद
विज्ञापन

जाब में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचा हिमाचल का दल

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन कैप्टन संजय कुमार की अध्यक्षता में हिमाचल से पहुंचे पूर्व सैनिकों के दल ने पंजाब में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया। इस दौरान वर्ष 1965 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए रणबांकुरों और परमवीर चक्र विजेता कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि भारत-पाक युद्ध 1965 पांच अगस्त को शुरू हुआ था और करीब 50 दिनों तक चला। युद्ध में भारतीय सेना के करीब 3,000 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन के कई टैंकों को नष्ट किया था। उनके वीरतापूर्ण बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1965 के युद्ध में जिला बिलासपुर के 35 जवान भी शहीद हुए थे। इनमें बिलासपुर के सिपाही सुखराम को शौर्य और बलिदान के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह में कैप्टन राजेश कुमार, नायब सूबेदार शिव सिंह, हमीरपुर से नायब सूबेदार धर्मपाल अग्निहोत्री, शिमला से नायब सूबेदार प्रकाश चंद, दीवान खांची और सुशील श्याम सहित सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed