{"_id":"6aa19dae112d0f6843087860","slug":"ghandir-school-wins-the-all-round-best-title-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167311-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घंडीर स्कूल ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घंडीर स्कूल ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब
विज्ञापन
बरठीं स्कूल में अंडर-19 खेलकूद छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
कबड्डी में बरठीं, खो-खो में कोसरियां रहा विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में बुधवार को छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में झंडूता की उपमंडलीय अधिकारी अर्शिया शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं, वॉलीबाल में घंडीर, खो-खो में कोसरियां और बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघियार विजेता रही। मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ऑल राउंड बेस्ट का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर के नाम रहा।
मुख्यातिथि अर्शिया शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक विकास होने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, शिक्षकों और सहयोगियों का आभार जताया।