फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The staging of Ramlila will begin in Talai on October 24.

Bilaspur News: तलाई में 24 अक्तूबर से शुरू होगा रामलीला का मंचन

Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The staging of Ramlila will begin in Talai on October 24.
श्री बाल रामलीला कमेटी की बैठक में उपस्थित सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक।
कमेटी ने आयोजन को लेकर शुरू की तैयारियां, 17 सितंबर को मंदिर में ही होगा झंडा रस्म कार्यक्रम
विज्ञापन

दशहरा उत्सव पर बच्चों और महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, राम-रावण युद्ध की निकलेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। श्री बाल रामलीला कमेटी की ओर से 39वीं रामलीला का मंचन 24 अक्तूबर से एक नवंबर तक श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर तलाई में किया जाएगा। रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 17 सितंबर को मंदिर परिसर में झंडा रस्म कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रामलीला कमेटी की बैठक में आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अक्तूबर को दशहरा उत्सव हेलीपैड ग्राउंड में मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों और महिलाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध की झांकी निकाली जाएगी। कार्यक्रम के अंत में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
बैठक में कमेटी के वर्ष 2025 के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि वर्ष 2025 में कमेटी की कुल आय 2,09,037 रुपये रही, जबकि 1,79,576 रुपये खर्च हुए। वहीं, वर्ष 1988 से 2025 तक कुल आय 28,27,660 रुपये और खर्च 27,44,612 रुपये रहा। आय-व्यय के इस विवरण को सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2026 की रामलीला के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कमेटी प्रधान पवन कौशल, मुख्य निर्देशक हरबंस लाल शर्मा, निर्देशक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष नंदलाल शर्मा, उपप्रधान राकेश शर्मा, विनोद कौशल, स्टेज सचिव महेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष देशराज शर्मा, शशि शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed