फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The issue of power cuts and protection of wildlife was raised in Navodaya Vidyalaya.

Bilaspur News: नवोदय विद्यालय में बिजली कटौती और वन्यजीवों की सुरक्षा का मुद्दा उठा

Wed, 09 Sep 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The issue of power cuts and protection of wildlife was raised in Navodaya Vidyalaya.
पीएम श्री जेएनवी कोठीपुरा में एसएमसी एवं सलाहकार समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी व अन्य। स्रो
डीसी की अध्यक्षता में एसएमसी बैठक, विद्यार्थियों की सुविधाओं और सुरक्षा पर हुआ मंथन
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य द्वार के आसपास नो पार्किंग जोन घोषित करने का रखा प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में बुधवार को एसएमसी और स्कूल सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और आवासीय व्यवस्था को लेकर नौ प्रमुख एजेंडों पर चर्चा की गई। मैस किचन के पीछे खुले स्थान को गैल्वल्यूम शीट और हेवी गेज जीआई वायर मेष से कवर करने का प्रस्ताव रखा गया। इससे अतिरिक्त कार्यस्थल मिलने के साथ बारिश, गर्मी और बंदरों से सुरक्षा मिलेगी। मॉर्निंग असेंबली स्टेज को भी कवर करने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत चार नए कक्ष, बहुउद्देशीय भवन और स्टाफ क्वार्टर बनाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में विद्यालय में बार-बार होने वाली बिजली कटौती पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने बताया कि कई बार दो-दो दिन तक बिजली बाधित रहती है। विद्युत आपूर्ति को एम्स फीडर से जोड़ने अथवा स्थायी समाधान तलाशने का सुझाव दिया गया। वन क्षेत्र से घिरे विद्यालय परिसर में बंदरों की बढ़ती आवाजाही और जंगल में तेंदुए समेत वन्यजीवों की मौजूदगी को गंभीर सुरक्षा विषय बताया गया। वन विभाग से नियमित गश्त और निरीक्षण की मांग की गई। आवारा कुत्तों की समस्या पर भी कार्रवाई की मांग उठी। बिलासपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप मुख्य द्वार होने के कारण भारी वाहनों की पार्किंग रोकने, गति नियंत्रण उपाय और चेतावनी संकेतक लगाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष लेख राम, सीएमओ, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप निदेशक तथा अभिभावक प्रतिनिधि प्रवेश और संगीता कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed