फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners said, there should be provision for payment of arrears in the budget

Bilaspur News: पेंशनर बोले, बजट में एरियर की अदायगी का प्रावधान हो

Fri, 14 Feb 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pensioners said, there should be provision for payment of arrears in the budget
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन स्वारघाट खंड इकाई श्री नयना देवी जी की नई कार्यकारिणी। स्रोत : स्वयं
श्री नयना देवी जी पेंशनर इकाई के हुए चुनाव में प्रधान बने रामचंद ठाकुर
विज्ञापन

-लाल सिंह को सचिव, अशोक कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान की कमान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन स्वारघाट खंड इकाई श्री नयना देवी जी की त्रैवार्षिक चुनावी सभा इकाई के प्रधान रामचंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें रामचंद ठाकुर को फिर से प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए पेंशनरों ने बजट में एरियर अदा करने के प्रावधान करने की मांग की है।

इससे पहले गठित नई कार्यकारिणी में अशोक कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, लाल सिंह ठाकुर को सचिव, राकेश कुमार को संगठन सचिव, कुंवर महेंद्र सिंह को मुख्य सलाहकार और पोलू राम को कोषाध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी के विस्तार का अधिकार प्रधान और सचिव को प्रदान किया गया। बैठक में संगठन के राज्य महासचिव ठाकुर हुकम सिंह, संगठन सचिव गोपाल शर्मा और जिला प्रधान जगदीश दिनेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। गोपाल ने जिला व प्रदेश स्तर के संगठन की जानकारी के साथ-साथ संगठन के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया गया। जगदीश दिनेश और ठाकुर हुकम सिंह ने जिले और प्रदेश में संगठन की गतिविधियों और पेंशनरों की समस्याओं और उनके निराकरण के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र वार्ता, और आगामी प्रस्तुत होने वाले बजट में लंबित आर्थिक एरियर्स की अदायगी के प्रावधान का अनुरोध किया। इसके बाद इकाई के प्रधान राम चंद ठाकुर ने आय व्यय का व्यय प्रस्तुत किया जिसे सभा द्वारा ध्वनि मत से पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed