फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioner raised a demand

पेशनरों की लंबित मांगों को सरकार शीघ्र पूरा करे

Sun, 29 May 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pensioner raised a demand
बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बस्सी और टोबा इकाइयों की बैठक ठाकुर दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें इन दोनों इकाइयों से संबंधित विभिन्न गांवों से सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया। बैठक में इकाई के उन सदस्यों के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया जिनका निधन हाल ही में हुआ है।
जिला प्रतिनिधि कमल देव कौशल ने कहा कि बैठक में पेंशनरों की चिरलंबित मांगों जिनमें पैंसठ, सत्तर और पचहत्तर वर्ष की आयु पर मिलने वाले लाभों को मूल वेतन में शामिल करने, एरियर का भुगतान, सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीमारी की दशा में कैशलेस सुविधाएं, अवकाश यात्रा भत्ता इत्यादि अनेकों मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सरकार से पेंशनरों की चिरलंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

वहीं पेंशनरों ने सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये पर रोश भी जताया। इस दौरान इकाई के वार्षिक सदस्यता राशि से अलग प्रति सदस्य सौ रुपये की राशि आवश्यक खर्चों के लिए दान स्वरूप इकट्ठा करने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला की ओर से जीवन के अस्सी बसंत पार कर चुके सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को शॉल, टोपी और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed