फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Passing and driving test of vehicles should be done in Jhanduta

झंडूता में होने चाहिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट

Fri, 15 Apr 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Passing and driving test of vehicles should be done in Jhanduta
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के लोगों ने झंडूता में ही वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि झंडूता में एसडीएम कार्यालय के नजदीक ही पहले कई बार वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट किए जाते थे, लेकिन अब कुछ समय से यह झंडूता के बजाय सुन्हाणी में हो रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

दूर-दराज से उपमंडल झंडूता आने के लिए लोगों को करीब 40-45 किलोमीटर का सफर तय कर एसडीएम कार्यालय आना पड़ता है। वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट पहले झंडूता में ही किए जाते थे तो कागजी कार्रवाई की कमियों को तुरंत पूरा कर दिया जाता था। लेकिन अब वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट सुन्हाणी में होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि अगर यह सुविधा झंडूता में ही उपलब्ध हो जाए तो वाहनों और ड्राइविंग टेस्ट के जरूरी कागजों की कमियां झंडूता में तुरंत पूरा कर लोगों के कार्य समय पर हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं सुन्हाणी में होने वाली वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की कमियों को पूरा करने के लिए उन्हें 10 से 12 किलोमीटर सफर तय कर झंडूता एसडीएम कार्यालय आना पड़ता है। ऐसे में समय न रहने की वजह से लोगों के कार्य लटक जाने से पैसे और समय की बर्बादी होती है। क्षेत्र के लोगों में प्रकाश कपिल, ईश्वर दत्त, श्याम सिंह परमार, दिनेश कुमार, सतपाल सिंह, रविंद्र ठाकुर, रतन सिंह, रणवीर सिंह, प्यार सिंह, संजीव कुमार, सतीश कुमार, महेंद्र सिंह, सुशील कुमार, अरविंद, राकेश कुमार, राज कुमार, बलवीर सिंह, भाग सिंह, शशि कुमार, नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप सिंह, पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट झंडूता में करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम झंडूता नरेश वर्मा ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के साथ ड्राइविंग टेस्ट के लिए उपयुक्त स्थान नहीं है। वाहनों की पासिंग को अगले माह झंडूता में करवाने के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed