फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parking worth 1.5 crores turns into slum, migrants set up camp

Bilaspur News: डेढ़ करोड़ की पार्किंग बनी झुग्गी बस्ती, प्रवासियों ने जमाया डेरा

Sat, 20 Sep 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Parking worth 1.5 crores turns into slum, migrants set up camp
घुमारवीं नगर परिषद की पार्किंग में प्रवासी लोगों ने जमाया डेरा।
घुमारवीं की बहुमंजिला पार्किंग परिवार सहित रह रहे प्रवासी
विज्ञापन

नगर परिषद की करोड़ों रुपये की परियोजना अधिकारी कर रहे अनदेखी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर तैयार की गई बहुमंजिला पार्किंग का सपना, लोगों के काम आने से पहले ही प्रवासी मजदूरों का ठिकाना बन गया है। पार्किंग के एक पूरे मंजिल पर प्रवासियों ने तिरपाल और अस्थायी तंबू लगाकर कर परिवारों के साथ डेरा जमा लिया है।
इन प्रवासियों के पास खौफनाक कुत्ते भी हैं, जिससे स्थानीय नागरिक पार्किंग के अंदर झांकने की हिम्मत तक नहीं करते। दिलचस्प बात यह है कि यह पार्किंग एसडीएम कार्यालय और नगर परिषद मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, लेकिन नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों को इस कब्जे की कोई जानकारी नहीं है। करीब डेढ़ साल पहले यह पार्किंग पूरी हुई थी और तीन महीने पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इसका उद्घाटन किया था। नगर परिषद ने दावा किया था कि इससे घुमारवीं में पार्किंग की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। एक माह पहले इसे एक निजी ठेकेदार के माध्यम से शुरू करने की योजना थी, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक पार्किंग आम जनता के लिए खुल नहीं पाई। नगर परिषद के ही एक सफाई ठेकेदार ने बाहर से प्रवासियों को बुलाकर पार्किंग में बसा दिया। नगर परिषद हर महीने लाखों रुपये इस ठेकेदार को सफाई कार्य के लिए अदा करती है। इसके बावजूद पार्किंग गाड़ियों की बजाय स्थायी बसेरे में बदल गई। लोग नगर परिषद की इस घोर लापरवाही पर नाराज हैं। सवाल उठता है कि अधिकारियों की नाक के नीचे यह कब्जा कैसे हो गया और जिम्मेदार अधिकारी आंखें क्यों मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन

कोट
जल्द ही पार्किंग का टेंडर फिर से किया जाएगा। प्रवासी सफाई कर्मचारियों के ठहरने की अस्थायी व्यवस्था फिलहाल इसी पार्किंग में की गई है। जल्द ही उनके रहने के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाएगी। - खेम चंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद घुमारवीं

घुमारवीं नगर परिषद की पार्किंग में प्रवासी लोगों ने जमाया डेरा।

घुमारवीं नगर परिषद की पार्किंग में प्रवासी लोगों ने जमाया डेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed