{"_id":"61ec3fd80c9f4820b66b9f6e","slug":"panol-amarpur-lift-drinking-water-scheme-will-be-completed-soon-garg-bilaspur-news-sml3974670178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनोल अमरपुर उठाऊ पेयजल योजना जल्द होगी पूरी : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनोल अमरपुर उठाऊ पेयजल योजना जल्द होगी पूरी : गर्ग
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
पनोल में लोगों की समस्याएं को सुनते मंत्री राजेंद्र गर्ग।
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
बिलासपुर। पनौल गांव में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने शनिवार को लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 7 करोड़ 70 लाख रुपये से पनोल अमरपुर उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्द ही इस योजना से ग्राम पंचायत पनौल तथा अमरपुर के लोगों को पेयजल की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इस पेयजल को मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि लोगों की पानी की समस्या का समाधान हो सके। खरला में चार इंच का बोरवेल का सर्वेक्षण करवाया गया है।
जिससे गांव खरला और कुरलाग के लोगों की पेयजल की समस्या को दूर किया जाएगा। पनोल पंचायत की कम वोल्टेज की समस्या का भी जल्द समाधान किया जाएगा। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में एक समान विकास कर रही है। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में 83 करोड़ रुपये जल जीवन मिशन के अंतर्गत खर्च किए जा रहे हैं। 53 करोड़ की राशि से घुमारवीं की पेयजल योजना का काम जोरों से चल रहा है। इस पेयजल योजना में मेहरन तथा लदरौर में पेयजल टैंकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, कैप्टन रणजीत सिंह, दिलीप कुमार, रमेश वर्मा, उप प्रधान राजकुमार, महिला मोर्चा सचिव सरोज, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अरविंद वर्मा, एसडीओ लोक निर्माण मनोहर, अधिवक्ता अनिल कुमार, सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।