फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One deputy head and four ward members were elected unopposed

Bilaspur News: एक उपप्रधान और चार वार्ड सदस्य चुने गए निर्विरोध

Fri, 21 Apr 2023 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
One deputy head and four ward members were elected unopposed
-गालियां के प्रधान और साईं खारसी में वार्ड सदस्य के लिए होगा मतदान
विज्ञापन

-प्रधान के लिए तीन और वार्ड सदस्य के लिए मैदान में दो उम्मीदवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद एक उपप्रधान और चार वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि एक प्रधान पद और एक वार्ड सदस्य के पद के लिए 2 मई को मतदान होगा।

ग्राम पंचायत रोडजामन के उपप्रधान पद के लिए वीना देवी को निर्विरोध चुना गया है। इस पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिनमें से तीन ने नामांकन वापस ले लिया। ग्राम पंचायत पंजगाई के वार्ड नंबर-5 के लिए शर्मिला कुमारी, ग्राम पंचायत ओयल के वार्ड नंबर-5 के लिए मीरा देवी, ग्राम पंचायत डमली के वार्ड नंबर-6 (समलेटा) के लिए कौशल्या देवी, ग्राम पंचायत लेहड़ी सरेल के वार्ड नंबर-3(गुगाल) के लिए अनिल शर्मा को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया है। अब ग्राम पंचायत गालियां के प्रधान और ग्राम पंचायत साईं खारसी वार्ड नंबर-2 के सदस्य के लिए मतदान होगा। गालियां के प्रधान पद के लिए राजकुमार, लच्छु राम और हरदेव सिंह मैदान में हैं।,जबकि साईं खारसी में वार्ड सदस्य के लिए देव राज और श्याम लाल मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। मतदान 2 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक करवाया जाएगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed