{"_id":"6893559b0b842adf910a24e6","slug":"one-arrested-with-1608-grams-of-heroin-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-142011-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 16.06 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 16.06 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार
Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
-घुमारवीं पुलिस ने गश्त के दौरान की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान 16.06 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस देलग के पास पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देख कर व्यक्ति घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली और व्यक्ति से 16.08 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान कैलाश कुमार निवासी गांव भदरोग डाकघर नसवाल घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।