फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Non Gazetted Employees Federation will send memorandum to the government regarding the problemsNon Gazetted Employees Federation will send memorandum to the government regarding the problems

Bilaspur News: समस्याओं को लेकर सरकार को ज्ञापन भेजेगा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ

Sat, 14 Oct 2023 05:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:11 PM IST
विज्ञापन
Non Gazetted Employees Federation will send memorandum to the government regarding the problemsNon Gazetted Employees Federation will send memorandum to the government regarding the problems
-मांगों को लेकर बिलासपुर में आयोजित हुई कर्मचारियों की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बिलासपुर की बैठक अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एनजीओ भवन बिलासपुर में हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि सभी विभागों की समस्याओं को ज्ञापन में जोड़कर शीघ्र उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।

महासंघ के उपाध्यक्ष प्यारे लाल सोनी ने बताया कि बैठक में एनजीओ भवन की मरम्मत के बारे में चर्चा की गई। साथ ही माह में दो बार वर्चुअल बैठक का फैसला लिया गया, ताकि सभी विभागों के कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना जा सके और सरकार को समय-समय अवगत करवाया जा सके। बैठक हुई में नवनियुक्त अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर को कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने टोपी शॉल पहनाकर सम्मानित किया। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की लिखित रूप से आई प्रतियों को सदन में रखा गया। इस मौके पर संघ के मुख्य सलाहकार किरपाल सिंह मराठा, उपाध्यक्ष रजनीश गौतम, घुमारवीं खंड अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, जुखाला खंड अध्यक्ष महेंद्र , राम कृष्ण, देवराज, अनिल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंदर कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, जगदीश कुमार, अनीश कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, अजय ठाकुर, हीरा लाल, हाकम सिंह, सह सचिव रमेश चंद, खंड झंडूता के कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, श्याम लाल एवं रामपाल सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed