झंडूता (बिलासपुर)। जिला स्तरीय बैसाखी नलवाड़ मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि झंडूता पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चंदेल रहे। विधायक जेआर कटवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों के साथ स्टार कलाकार दिलीप सिरमौरिया ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकार दिनेश कटवाल ने लाई भी नी गई, प्रियंका ने मधानियां हाय वो मेरिया, हरीश मंडयाल ने चंगे कम कर बंदेया, चंपा देवी ने बेड़िया रे ठेकेदारा आइया और सलोचना ने लोकनृत्य पेश किया। दिलीप सिरमौरिया ने में निकला गड्डी लेके, पानी री टांकी वो, घड़ा भरी लेना धोई धोई के, सानों व्हीस्की पिलाई जा रे, पिंक प्लाजो, इक मुंडा शराबी, भेडां तेरियां हो चुगदियां फाट नीलमा, हुन कताइंजो नचदा धुड़आ, चल मेरी गद्दणी मिंजरा रे मेले, मन मोहणेया बालक नाथा, काला कौवा बोले तेरे अंगना, बुरा नी मनना मेरी बातों रा, झुमका बरेली वाला, नीरू चली घुमदी, चिट्टे सूट दे दाग पे गए आदि गीत प्रस्तुत किए।