फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nadda met former MLA Babu Ram Gautam at AIIMS before returning to Delhi.

Bilaspur News: दिल्ली लौटने से पहले पूर्व विधायक बाबू राम गौतम से एम्स में मिले नड्डा

Sat, 04 Oct 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Nadda met former MLA Babu Ram Gautam at AIIMS before returning to Delhi.
एम्स बिलासपुर में पूर्व विधायक बाबूराम गौतम से मिलने पहुंचे जेपी नड्डा। स्रोत: भाजपा
-गौतम लंबे समय से चले हैं अस्वस्थ, नड्डा बोले, जब भी जरूरत हो बेहिचक करें फोन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अपने तीन दिन के बिलासपुर दौरे के दौरान दिल्ली लौटने से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार शाम को सदर के पूर्व विधायक डॉ. बाबूराम गौतम से एम्स में मिले। डॉ. गौतम पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं और उनका इलाज एम्स में चल रहा है।

नड्डा ने डॉ. गौतम का कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि डॉ. गौतम जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर और सदर विधायक त्रिलोक जमवाल समेत कई अन्य नेता भी नड्डा के साथ मौजूद थे। उन्होंने डॉ. गौतम और उनके परिवार से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो बेहिचक उनसे संपर्क करें। नड्डा ने आश्वस्त किया कि वह अपनी ओर से यथासंभव प्रयास करेंगे। डॉ. गौतम की सेहत को लेकर स्थानीय नेताओं और जनता में भी चिंता है। नड्डा की मुलाकात ने उनके परिवार और समर्थकों को मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर नेताओं ने डॉ. गौतम के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और अनुभव क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed