फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MP Anurag Thakur will flop in giving details of development: Sandeep

विकास का ब्योरा देने में फ्लॉप होंगे सांसद अनुराग ठाकुर: संदीप

Thu, 04 Apr 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
MP Anurag Thakur will flop in giving details of development: Sandeep
कांग्रेस प्रवक्ता बोले, चेहरा देखकर वोट देने की रिवायत बदलनी होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद एवं केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर यदि सभी विधानसभा क्षेत्रों में करवाए गए विकास का ब्योरा देने लगे तो निश्चित तौर पर फ्लॉप साबित होंगे। क्योंकि उन्होंने कोई भी ऐसी विकास की इबारत नहीं लिखी, जिससे वह गर्व कर सकें।

उन्होंने कहा कि केवल राष्ट्रीय मसलों को अपना बनाने और बाहरी राज्यों के विकास का श्रेय लेने वाले अनुराग ठाकुर के हाथ आज भी खाली हैं। यदि बिलासपुर की बात करें तो यहां पर सांसद ने एक भी भवन ऐसा नहीं बना पाए, जिससे जनता को कोई सुविधा मिली हो। खेल मंत्री होते हुए भी यहां कुछ नया नहीं हो पाया है। समय आ गया है कि जनता को मंथन करना चाहिए कि केंद्र सरकार के जुमलों से क्या उनके बच्चों को किसी प्रकार का रोजगार मिल पाया है। 10 साल से ठगी जा रही देश की जनता को अब जागना होगा। क्योंकि चेहरा देखकर वोट देने की संस्कृति से लोग ऊब गए हैं। अब लोगों को अपने स्थानीय प्रतिनिधियों के रिपोर्ट कार्ड पर गौर करनी चाहिए। जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं को लेकर इन प्रतिनिधियों से सवाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed