फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Most contenders from Sadar in the race for the post of District President

Bilaspur News: जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में सदर से सबसे ज्यादा दावेदार

Fri, 29 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 29 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Most contenders from Sadar in the race for the post of District President
-घुमारवीं विस क्षेत्र से महिलाओं की संख्या ज्यादा
विज्ञापन

-अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए पूर्व विधायकों, पंचायत प्रधानों में होड़
-संगठन में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले भी आजमा रहे हैं किस्मत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग होने से प्रदेश की राजनीति के साथ बिलासपुर जिले में भी कांग्रेस नेताओं में हलचल देखने को मिल रही है। इन पदों के लिए अब जिला स्तर पर दौड़ तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री की सहमति से अब संगठन में नए पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग होने के बाद जिला स्तर पर नए संगठन को गठित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार श्री नयना देवी से दो बार ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके सरपाल ठाकुर की उम्मीदवारी पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। सरपाल ठाकुर संगठन में अपनी ईमानदारी के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं, पूर्व मंत्री के बेटे विकास ठाकुर भी विस क्षेत्र से इस दौड़ में हैं, वो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी रह चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किसका पलड़ा भारी होता है। विशेष रूप से बिलासपुर जिले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा जोरों पर है। दावेदारों में श्री नयना देवी चुनाव क्षेत्र से अधिवक्ता सरपाल ठाकुर, पूर्व मंत्री के बेटे विकास ठाकुर, सदर से पूर्व नप अध्यक्ष बिलासपुर कमलेंद्र कश्यप, पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेंद्र चंदेल, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, संगठन में कार्य कर रही तृप्ता ठाकुर शामिल हैं। हालांकि, सदर से पूर्व विधायक बंबर ठाकुर राज्य कार्यकारिणी में शामिल होने की भी दावेदारी जता चुके हैं। ऐसे में यह साफ नहीं है कि वो जिला अध्यक्ष पद में कितनी रुचि लेंगे।
विज्ञापन

घुमारवीं से घंडालवी पंचायत की प्रधान सरला चौहान, जो पहले घुमारवीं ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा महिलाओं में मैहरी काथला पंचायत की प्रधान कांता शर्मा भी इस दौड़ में शामिल हैं। कांता तीसरी बार लगातार पंचायत प्रधान बनी हैं। इसके अलावा घुमारवीं से दिनेश शर्मा जो पूर्व विधायक के पुत्र हैं इस दौड़ में शामिल हैं। यह पूर्व की कांग्रेस सरकार में फेडरेशन के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं, सुभाष ठाकुर जो पूर्व जिला परिषद सदस्य रहे हैं इस दौड़ में शामिल हैं। घुमारवीं से पूर्व जिला अध्यक्ष अंजना धीमान इस दौड़ में शामिल है। झंडूता से महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष रीना पुंडीर, कैप्टन ओम प्रकाश चंदेल जिला अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं। इस पूरी प्रक्रिया में कांग्रेस के अंदर संगठन को नया आकार देने के लिए विभिन्न नेता अपनी-अपनी रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग होने से जहां प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ी है, वहीं उम्मीदवारों ने अपने-अपने कदम भी तेज कर दिए हैं। हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश, जिला, ब्लॉक कार्यकारिणी के भंग होने के बाद नए सिरे से संगठन के गठन में फेरबदल का गणित चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed