फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Modi has set the goal of making the country a developed India: Randhir

मोदी ने रखा देश को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य : रणधीर

Thu, 30 Nov 2023 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Modi has set the goal of making the country a developed India: Randhir
- विकसित भारत संकल्प यात्रा श्री नयना देवी जी की तनबोल पंचायत से शुरू
विज्ञापन

-कांग्रेस सरकार के दौरान 11वें आर्थिक पायदान पर था भारत, अब चौथे पर लाने की तैयारी


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा का श्री नयना देवी जी की तनबोल पंचायत से विधायक रणधीर शर्मा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है। उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।
रणधीर ने कहा कि मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के रहे हैं। इस दौरान 11 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए, 3.50 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए, लगभग 22 करोड़ घरों को नल से स्वच्छ जल के लिए जल जीवन मिशन योजना चलाई गई। मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में 9 करोड़ किसानों के खाते में छह हजार रुपये प्रतिवर्ष डाले जा रहे हैं, ताकि किसान बीज, खाद के लिए आत्मनिर्भर हो सके। 47 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए गए। जिन खातों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सहयोग राशियां डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बिना भ्रष्टाचार के इन तक पहुंचाई गई। 50 करोड़ गरीबों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में दिया गया। 80 करोड़ गरीबों को पांच किलो अनाज तीन साल से निशुल्क दिया जा रहा है और अगले 5 साल और दिया जाएगा। इस प्रकार की अनेक योजनाएं चलाकर गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

रणधीर शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े नौ साल आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के हैं। इसमें जीडीपी लगातार स्थिरता के साथ बढ़ी। भारत आर्थिक पायदान पर कांग्रेस सरकार के दौरान 11वें पायदान पर था, जिसे 5वें पायदान पर लाया गया और अब चौथे पायदान पर पहुंचने की तैयारी हो रही है। निर्यात में भारत तेजी से आगे बढ़ा। अनाजों के, दालों के, दूध के, मछली के उत्पादन में भारत ने बहुत बड़ी तरक्की की और आने वाले 5 साल में मोदी के नेतृत्व में देश, दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बनेगा। शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के साढ़े नौ साल भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने के हैं। भारत की सैन्य शक्ति को बढ़ाया गया। सैन्य उपकरणों का उत्पादन बढ़ाया गया, भारत इसी मध्य चांद पर पहुंचा और विश्व भर में भारत की छवि एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा 130 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed