{"_id":"5f1f1c898ebc3e9fa73997bb","slug":"mobile-van-cancer-patient-bilaspur-news-sml339787382","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में रोटरी कल्ब द्वारा कैंसर मरीजों के लिए चलाई जाएगी मोबाईल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में रोटरी कल्ब द्वारा कैंसर मरीजों के लिए चलाई जाएगी मोबाईल वैन
विज्ञापन
बिलासपुर। रोटरी कल्ब बिलासपुर के पांचवें ताजपोशी समारोह का आयोजन निजी होटल में किया गया। इस मौके पर आगामी एक वर्ष के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान टीसी सैनी और अन्य पदाधिकारियों ने नया पदभार संभालने पर शपथ ग्रहण की। इस दौरान रोटरी क्लब की ओर से कैंसर मरीजों के लिए मोबाइल वैन चलाए जाने पर सहमति जताई गई।
समारोह में मंडी रोटरी कल्ब से रोटेरियन धर्मेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। वहीं, सुंदरनगर रोटरी कल्ब के प्रवीण अग्रवाल और रामपाल गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके बाद कल्ब के पुराने प्रधान ने अपना कार्यभार नवनियुक्त प्रधान टीसी सैनी को सौंपा। इसके पश्चात टीसी सैनी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें एनआर शर्मा को सचिव, जगमोहन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, डॉ. टीडी टंडन, सुनील टींका, चमन गुप्ता और सुखदेव शर्मा को परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया। वहीं, हरीओम सरीन को कल्ब ट्रेनर और मेंबर चेयर को कार्यभार सौंपा गया। पंकज ठाकुर को प्रेस और पब्लिक चेयर, रमेश गुप्ता को सह सचिव, नरेंद्र पंडित को कार्यकारी सचिव का पदभार सौंपा गया।
इस मौके पर प्रधान टीसी सैनी ने अपनी आगामी योजनाओं को कार्यकारिणी के समक्ष रखा। बताया कि इस माह कल्ब ने अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत 25 निर्धन परिवारों को सूखा राशन मुहैया करवाया। वहीं लखनपुर में हुए अग्निकांड के शिकार परिवार को 11 हजार रुपये नकद और राशन की व्यवस्था की। इसके अलावा कैंसर के मरीजों को घर पर ही सुविधाएं मुहैया करवाने की बात कही गई। इस दौरान कल्ब ने मोमबत्ती जलाकर कारगिल शहीदों को नमन किया। इस मौके पर एचके गुप्ता, रमेश गुप्ता, वासु शर्मा, अनिल शर्मा, प्रेम सोनी, संजीव शर्मा, विनोद कौशल सहित अन्य मौजूद रहे।