फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Message of ozone conservation conveyed through poster-making and speech competitions.

Bilaspur News: पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता से दिया ओजोन संरक्षण का संदेश

Fri, 18 Sep 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Message of ozone conservation conveyed through poster-making and speech competitions.
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित ओजोन दिवस कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत: कॉलेज प्रबंध
बिलासपुर कॉलेज में रसायन विभाग ने मनाया विश्व ओजोन दिवस, 70 विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रसायन विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विभागाध्यक्ष ने इस वर्ष विश्व ओजोन दिवस की थीम शीतल ग्रह के लिए वैश्विक कार्रवाई पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रसायन प्रयोगशाला में प्रयोग के दौरान रसायनों का उचित एवं सुरक्षित उपयोग करके भी पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है। डॉ. पीएस कटवाल ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण और भाषण प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें करीब 70 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. प्रियंका और प्रो. ज्योति बरवाल ने किया। पोस्टर मेकिंग में रिया पहले, सानिया दूसरे और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण में अर्श ने पहला और भावना ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में भावना पहले, शगुन दूसरे और सोनाक्षी और कनिका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्यातिथि ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ. सुरजीत, डॉ. प्रियंका, डॉ. विजय, डॉ. अरुण कुमार और डॉ. नितेश सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed