फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   memorandum to minister

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
memorandum to minister
सीर खड्ड पुल से राधा स्वामी सत्संग घर तक फुटपाथ बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं की बैठक प्रधान रूप लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक के उपरांत सभा के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री राजेश धर्माणी से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत करवाया कि सीर खड्ड पुल से लेकर राधा स्वामी सत्संग घर मोड़ तक सड़क संकीर्ण है। इस मार्ग पर राहगीरों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फुटपाथ की सुविधा न होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सड़क के बीचोबीच चलना पड़ता है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। सभा के सदस्यों ने बताया कि पुल पर लगे शिलान्यास बोर्ड के अनुसार भविष्य में इस सड़क का अपग्रेडेशन प्रस्तावित है। वरिष्ठ नागरिक सभा ने मांग उठाई है कि सड़क विस्तारीकरण के कार्य के साथ ही दोनों ओर पक्के फुटपाथ का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए। पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे प्राथमिकता दी जाए। व्यस्त मार्ग होने के कारण वाहनों की रफ्तार को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। वरिष्ठ नागरिक सभा ने तकनीकी शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि वे इस मामले में संबंधित विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी करें। सभा का तर्क है कि फुटपाथ बनने से न केवल पैदल चलने वाले सुरक्षित होंगे, बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुचारु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed