{"_id":"5e418a028ebc3ee5b802e21a","slug":"meeting-bilaspur-news-sml3239148139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी
विज्ञापन
बिलासपुर के बचत भवन में बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त राजेश्वर गोयल ।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने मंडे मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनमंच से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें ताकि जनमंच कार्यक्रम के दौरान आवेदक को संतुष्ट करवाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनमंच से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें ताकि आमजन जनमंच कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकें।
उन्होंने बताया कि जनमंच कार्यक्रम 12 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत नजदीक पुलिस स्टेशन भराड़ी में आयोजित किया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायत घंडालवीं, मरहाणा, भपराल सलाओं उप्परली, गतवाड़ तथा भराड़ी 6 पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और मौके पर उनका समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों के लिए उपसमितियां गठित कर दी गई हैं। उन्होंने समस्त उपसमितियों के संयोजकों से कहा कि वे उपसमितियों के सदस्यों के साथ आवश्यक बैठक कर 17 फरवरी तक रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आवश्यक है। लोगों को गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य वर्धक स्वच्छ भोजन उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा के तहत 9125 पंजीकरण किए गए हैं और 721 लाइसेंस बनाए गए हैं ताकि लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सके जिसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से नियमित रूप से निरीक्षण किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स मीट 17 से 19 फरवरी तक बिलासपुर में आयोजित की जाएगी जिसके सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य, नगर परिषद, विद्युत, पुलिस, जल शक्ति, खेल विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों से भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
इस दौरान केवी घुमारवीं, बिलासपुर, शौचालय निर्माण, ब्यासयूर, ऑडिटोरियम, असुरक्षित भवन, वृद्धाश्रम, शहीद स्मारक, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प, गो सदन, आवारा जानवरों, ब्ल्यु क्रॉस सोसायटी, एम्स, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के अतिरिक्त विभिन्न मुद्दों पर आवश्यक चर्चा की गई।
इस अवसर पर एडीएम विनय धीमान, डीएफओ सरोज भाई पटेल, एसडीएम रामेश्वर, शशिपाल शर्मा, सुभाष गौतम, सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, सीएमओ डॉ. प्रकाश दरोच, पीओ संजीत सिंह, डीआरओ देवी राम, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सविता ठाकुर के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।