फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   markag attendent quartine

मरकज में शामिल लोगों के संपर्क में आने वाले तीन परिवार क्वारंटीन

Thu, 02 Apr 2020 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
markag attendent quartine
घुमारवीं(बिलासपुर)। कोविड-19 वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लगे 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए 9 लोगों के संपर्क में आने के चलते घुमारवीं मुस्लिम बस्ती के 3 परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 10 मार्च को 9 लोग दिल्ली से मंडी पहुंचे थे। उसके बाद यह लोग मंडी से घुमारवीं पहुंचे थे। स्थानीय प्रशासन ने घुमारवीं मस्जिद में पहुंचकर तमाम लोगों से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया में पाया गया कि इन 9 लोगों के संपर्क में घुमारवीं के 3 लोग आए थे। बीते कल घुमारवीं प्रशासन ने इन तीन लोगों को घर में ही क्वारंटाइन कर दिया था। प्रशासन की ओर से एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया था कि अभी इस मामले में तहकीकात की जा रही है। छानबीन में सामने आया कि दिल्ली से पहुंचे इन 9 लोगों के संपर्क में ये तीन परिवार आ चुके थे। जिसके चलते प्रशासन ने आज इन तीन परिवारों के सभी सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया कि इन तीनों परिवारों को क्वारंटीन कर दिया गया है। इन सभी लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण अभी तक नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार घुमारवीं के टिकरी वार्ड में भी एक व्यक्ति दिल्ली की तरफ से पहुंचा है। एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया कि यह व्यक्ति दिल्ली की तरफ से घुमारवीं पहुंचा हुआ है। इस व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। इस व्यक्ति को भी घर में क्वारंटीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed