फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man dies after falling in bathroom in Barmana's Khater

Bilaspur News: बरमाणा के खतेड़ में बाथरूम में गिरकर व्यक्ति की मौत

Fri, 27 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling in bathroom in Barmana's Khater
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला
विज्ञापन

परिजन अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत खतेड़ गांव में बाथरूम में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने व्यक्ति को बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, खतेड़ गांव के राम लाल (56) शाम के समय बाथरूम में नहाने चले गए। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो परिजनों ने आवाज लगाई। फिर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों से बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। बाथरूम में रामलाल अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें परिजन डैहर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना बरमाणा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया। साथ ही विसरा सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। मौत किस जगह चोट लगने से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed