फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man dies after falling from tree in Ropardi

Bilaspur News: रोपड़ी में पेड़ से गिर कर व्यक्ति की मौत

Sat, 27 Jul 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling from tree in Ropardi
- बावड़ी की शटरिंग करने के लिए लिया था पेड़ का सहारा
विज्ञापन

- घुमारवीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र की पंचायत करलोटी के रोपड़ी में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रीतम सिंह (63) पुत्र देवी सिंह निवासी गांव करलोटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार करलोटी के गांव रोपडी में एक बावड़ी के ऊपर शटरिंग का काम चल रहा है। इसको करने के लिए प्रीतम सिंह शनिवार सुबह ही पहुंचा था। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता प्रीतम सिंह किसी दूसरी जगह पर काम कर रहे थे। शनिवार सुबह ही बावड़ी पर कार्य करने के लिए उन्हें बुलाया गया। निर्माण स्थल पर शटरिंग करने के लिए वह बावड़ी के साथ पीपल के पेड़ का सहारा लेकर ऊपर चढ़ने लगे । तभी पेड़ से उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर गए। पेड़ के नीचे पत्थर रखे थे। एक नुकीले पत्थर पर प्रीतम सिंह सिर के बल गिर गए। घायल अवस्था में प्रीतम सिंह को बरठीं अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घुमारवीं थाना से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। उन्होंने शव का कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल घुमारवीं में कराया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 5 हजार रुपये की फोरी राहत दी गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed