फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mahendra became the head of non-gazetted employees federation Jukhala

Bilaspur News: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जुखाला के प्रधान बने महेंद्र

Sun, 23 Jul 2023 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Mahendra became the head of non-gazetted employees federation Jukhala
-संतराम वरिष्ठ उप प्रधान, रामकृष्ण को महासचिव की कमान
विज्ञापन

-मार्कंडेय में आयोजित किए गए खंड कार्यकारिणी के चुनाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड जुखाला के चुनाव रविवार को मार्कंडेय में आयोजित किए गए। इसमें महेंद्र ठाकुर को जुखाला खंड का प्रधान नियुक्त किया गया गया।

चुनाव में अन्य कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। इसमें संतराम को वरिष्ठ उप प्रधान, जगमोहन को उप प्रधान, रामकृष्ण को महासचिव और बबीता पाठक को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम कटवाल और सह चुनाव अधिकारी पवन कुमार, जिला संयोजक हंसराज शर्मा, श्यामलाल लखन पाल और रजनीश गौतम की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित प्रधान महेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसमें वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को पूरा करवाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सभी विभागों का एक बहुत बड़ा मंच है। इसके साथ सभी विभागों के प्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा और सभी की समस्याओं को सामूहिक तौर पर हल करने के प्रयास किए जाएंगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला बिलासपुर को पांच खंडों में बांटा गया है। इसमें चार खंडों के चुनाव पूरी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो गए हैं। इस मौके पर कुपाल मराठा, धर्म सिंह ठाकुर और महिंदर सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed