{"_id":"6661af0e055ec7d86a09e871","slug":"made-people-aware-about-the-diseases-caused-by-smoking-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118456-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लोगों को धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लोगों को धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
- संख्यान आईटीआई घुमारवीं में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संख्यान आईटीआई घुमारवीं में खंड स्तरीय विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। यह दिवस खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष शर्मा के निर्देशानुसार मनाया गया।
इस दौरान भाषण, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में अजय शर्मा ने पहला, स्लोगन लेखन में अंशुल और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आशीष ने पहला स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षिका लीला शर्मा ने बच्चों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। इसे मनाने का उद्देश्य धूम्रपान से होने वाले बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिक मौतें तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण होती हैं। उन्होंने बताया कि इसके सेवन से कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक जैसी बीमारियां अधिक होती है। एडोलोसेंट हेल्थ काउंसलर सुभाष चौहान और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रूपलाल ने भी बच्चों को धूम्रपान से दूर रहने के लिए अपने आपको काम में व्यस्त रखने का आग्रह किया। तनाव कम करने के लिए गहरी नींद, योग और संगीत का सहारा लें। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु और अध्यापक उपस्थित रहे।