फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Madan Lal case takes a turn towards attempted murder.

Bilaspur News: मदन लाल मामले में हत्या के प्रयास की ओर मुड़ा मामला

Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Madan Lal case takes a turn towards attempted murder.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। मदन लाल के लापता होने से शुरू हुआ मामला अब हत्या के प्रयास के पहलू तक पहुंच गया है। 11 सितंबर को मारपीट के बाद गंभीर हालत में मदन लाल को मरा समझकर गोबिंद सागर झील के पास छोड़ने की बात सामने आई थी। पुलिस ने भाई-भाभी के बयानों के आधार पर झील और आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन बाद में मदन लाल जिंदा मिल गया। इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए हत्या के प्रयास के पहलू से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मदन लाल के जिंदा मिलने के बाद उसके बयान में सामने आया कि 11 सितंबर को शराब के नशे में उसका भाई बिशन दास के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट हुई। आरोप है कि मदन लाल की भाभी रानो देवी ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया। सिर से खून निकलने के बाद मदन लाल दवाई और पट्टी करवाने गया था। घर लौटने पर उसके साथ दोबारा मारपीट हुई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। मदन लाल ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को होश आने पर उसने खुद को चांगरू के पास गोबिंद सागर झील के किनारे पाया। इसके बाद वह पैदल मंडी भराड़ी पहुंचा और बाद में स्वारघाट की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे में काम करने लगा। 13 सितंबर को मंडी भराड़ी और स्वारघाट में उसके देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसे ढाबे के पास से बरामद कर लिया। मदन लाल के जिंदा मिलने के बाद पुलिस अब मारपीट, चोटों और उसे झील के पास छोड़ने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना के दौरान उसके साथ क्या-क्या हुआ था। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मामले में गिरफ्तार बिशन दास और रानो देवी को पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों और मदन लाल के बयानों के साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

कोट
मदन लाल के जिंदा मिलने के बाद सामने आए नए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांच के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अभिषेक धीमान,एसपी,बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed