{"_id":"5dfe4ee28ebc3e881b4c303e","slug":"lpg-bilaspur-news-sml3184513172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर क्षेत्र की पंचायतों में बांटे गए 400 निशुल्क गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर क्षेत्र की पंचायतों में बांटे गए 400 निशुल्क गैस कनेक्शन
विज्ञापन
नड्डा गैस एजेंसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत नड्डा गैस एजेंसी के तत्वाधान से जिले की कई पंचायतों में निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
नड्डा गैस एजेंसी के मालिक अश्विनी नड्डा ने बताया कि सदर विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोहिण, मल्यावर, हवाण, तल्याणा, ननावां, हरलोग, चलैहली, कंदरौर, चांदपुर, बल्ह बुल्वाणा में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 400 निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर ने महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है वहीं उन्होंने कहा कि गृहिणी योजना के तहत महिलाओं को धुएं से राहत मिली है और प्रदेश के हर घर में गैस कनेक्शन पहुंच रहा है। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।