फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kadoh League Season 2 concludes, Kadoh Super Star emerges as winner

Bilaspur News: कड़ोह लीग सीजन-2 का समापन, कड़ोह सुपर स्टार बनी विजेता

Mon, 05 Jan 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 05 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kadoh League Season 2 concludes, Kadoh Super Star emerges as winner
कड़ोह में विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि। स्रोत: आयोजक
- कड़ोह टीम के नीतिन को बेस्ट रेडर, कनफारा के जसपाल बेस्ट डिफेंडर
विज्ञापन

- कड़ोह प्रबंधक समिति की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कड़ोह प्रबंधक समिति की ओर से आयोजित कड़ोह कबड्डी लीग सीजन-2 का समापन सोमवार को हुआ। झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विवेक कुमार ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम कड़ोह सुपर स्टार को 6100 रुपये, जबकि उपविजेता कनफारा टीम को 4100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता में कड़ोह टीम के नीतिन को बेस्ट रेडर और कनफारा टीम के जसपाल को बेस्ट डिफेंडर घोषित किया गया। विवेक कुमार ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए, जिससे युवा वर्ग में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। युवाओं को चाहिए कि वे कड़ी मेहनत कर अपने परिवार, क्षेत्र, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर मदन लाल, आयोजक समिति सदस्य संजीव बग्गा, राजीव बंगा, विवेक, गोरसी, मनोज, निशांत, मनोज चौधरी, लक्की चौधरी, छोटी बंगा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed