फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   JOB

कंपनी ने स्पीड पोस्ट से मांगे अभ्यर्थियों से आवेदन

Mon, 21 Sep 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
JOB
बिलासपुर। प्रदेश की मल्टीनेशनल कंपनी एचएमपीए लिमिटेड ने विभिन्न श्रेणियों के 764 पदों को भरने के लिए 30 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। प्रदेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित कंपनी कार्यालय एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार सुंदरनगर भेज सकते हैं। यह आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट माध्यम द्वारा ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कंपनी के चेयरमैन एवं सचिव विनोद कुमार, हिमांशु मिश्रा ने बताया कि इसमें सिविल सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, क्लर्क, आईटीआई ऑल ट्रेड, सीपीओ, कंप्यूटर ऑपरेटर, ऑफिस कोऑर्डिनेटर, ड्राइवर, फार्मासिस्ट, प्रोडक्शन सुपरवाइजर, एक्स सर्विसमैन सुपरवाइजर, जनरल हेल्पर, एसोसिएट, एचआर एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं। सभी पद रेगुलर आधार पर ही भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीकॉम, एमबीए, डीसीए, पीजीडीसीए, एनसीसी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन द्वारा अभ्यर्थियों का चयन हिमाचल सामान्य ज्ञान की परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से ही किया जाएगा। सभी पद हिमाचल प्रदेश के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह सभी प्रक्रिया अक्तूबर माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed