फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inspired people towards environmental protection, tree plantation and cleanliness

Bilaspur News: लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता के प्रति किया प्रेरित

Sun, 07 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Inspired people towards environmental protection, tree plantation and cleanliness
आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए बच
आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण, नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण संरक्षण संबंधी रैली और पौधरोपण की शपथ लेकर सभी को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर एवं अल्ट्राटेक सीमेंट बागा कॉलोनी में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। प्रधानाचार्य विभा गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत हमें अपने घर और स्कूल से करनी चाहिए। पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन तक सीमित न रहकर साल के सभी 365 दिनों तक हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा प्रयास भी पर्यावरण को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बागा के इकाई प्रमुख बीपी सग्गू और स्कूल प्रबंधक संजीव राजपूत ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जागरूकता गतिविधियों की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और स्वच्छ एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed