{"_id":"69aed564e75cc0b0e20e21cd","slug":"innocent-rape-case-girls-statement-recorded-in-court-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155602-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम से दुष्कर्म मामला : बच्ची के अदालत में बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम से दुष्कर्म मामला : बच्ची के अदालत में बयान दर्ज
विज्ञापन
एम्स की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को न्यायिक अधिकारी के समक्ष बच्ची के बयान दर्ज करवाए। इस मामले में एम्स से आने वाली मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया को किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार घटना के आरोपी किशोर को पहले ही हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के आदेश पर सुधार गृह शिमला भेजा जा चुका है। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अदालत में पेश किया, जहां उसके बयान न्यायाधीश के समक्ष दर्ज किए गए। यह प्रक्रिया मामले की जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट एम्स से आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति अब पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। एहतियात के तौर पर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
बताते चलें कि घटना के बाद भड़ोली कलां स्थित मस्जिद और आरोपी के घर पर हुई तोड़फोड़ के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी पहचान होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है।