फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information provided regarding the establishment of a dairy farm in Majhwad.

Bilaspur News: मझवाड़ में डेयरी फार्म स्थापना की दी जानकारी

Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Information provided regarding the establishment of a dairy farm in Majhwad.
डेयरी जागरूकता कार्यक्रम में 500 लोगों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। कूह मझवाड़ में डेयरी विकास जागरूकता कार्यक्रम तथा निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमकोफेड के निदेशक आशीष ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
आशीष ठाकुर ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। डेयरी व्यवसाय किसानों तथा पशुपालकों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर पशुपालकों को बेहतर मूल्य दिलाने का कार्य किया है। सरकार सहकारी समितियों को मजबूत करने, आधुनिक डेयरी ढांचा विकसित करने, सब्सिडी, आसान ऋण, पशु बीमा और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने डेयरी फार्म स्थापना, सरकारी योजनाओं, पशु बीमा, वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन, संतुलित पशु आहार, नस्ल सुधार तथा टीकाकरण सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मोहाली ट्राइसिटी से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग 500 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में सहकारिता, मिल्कफेड और पशुपालन विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed